ad

पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया


पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

इन्दौर । साहित्यिक संस्था सोसायटी ऑफ ऑथर्स, इन्दौर द्वारा डॉ. दीपा व्यास के मुख्य आतिथ्य  में अभूतपूर्व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस एकल प्रदर्शनी में शहर के ख्यात लेखक, कवि, चित्रकार एवम् डिजिटल क्रियेटर इन्जीनियर रामनारायण सोनी द्वारा स्वयं की कविता और स्वनिर्मित ग्राफिक्स के माध्यम से तैयार किये हुए सुन्दर कलात्मक 40 रंगीन पोस्टर प्रदर्शित किये गये। डॉ. दीपा व्यास ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी हिन्दी साहित्य के पठन पाठन से दूर होती जा रही है क्योंकि वे प्रिन्ट मीडिया के बजाय सोशल मीडिया और सॉफ्टबेस में उपलब्ध सामग्री का बहुतायत में उपयोग करते हैं। ऐसे में रामनारायण सोनी जी ने साहित्य के क्षेत्र में इस तरह एक नवाचार को जन्म दिया है। इन्होंने बहुत सुन्दर व आकर्षक ग्राफिक्स से सज्जित चित्र तैयार किये हैं जो विभिन्न कम्यूटर/ मोबाइल एप्लीकेशन्स के मिले जुले संयोजन से बनाये गये हैं। है। कविता की भावभूमि के आधार पर ग्राफिक्स का निर्माण किया गया है अतः ये चित्र आधारित कविता नहीं बल्कि कविता आधारित चित्र (पोस्टर्स) हैं जो कविता के भावों को और अधिक सघनता से बताते हैं।
खचाखच भर हॉल में उपस्थिति दर्शकों ने इस कार्य की सराहना की। संचालन डॉ. रानू जैन ने किया, आभार संस्था अध्यक्ष रवीन्द्र पहलवान ने की।

डॉ. रवीन्द्र नारायण पहलवान
अध्यक्ष
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post