ad

श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग



श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में लगा छप्पन भोग

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

खंडवा। 12 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान किशोर नगर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर पुजारी पं. संजय राजवैध जी के सानिध्य में महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान आशीष अग्रवाल ने पांच आरतियों की सुंदर प्रस्तुति दी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें विधायक  कंचन मुकेश तनवे, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री दीप सिंह झाला, मनीष सारसर, हरीश कोटवाले, मंगल यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमति चारू यादव, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, प्रियांशु चोरे, पार्षद स्वाति सुधीर साकल्ले, प्राची टुटेजा, निशा अग्रवाल, संदेश गुप्ता, तपन डोंगरे, किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रिद्धि सिद्धि के दाता श्रीगणेश जी की महाआरती एवं 56 भोग पश्चात एक विशाल केक काटकर भगवान श्रीगणेश जी का जन्मोत्सव मनाया गया। छप्पन भोग के दौरान पं. मनोज उपाध्याय, सुनील सोमानी, आशीष अग्रवाल निर्मल मंगवानी, शिवनारायण लाड़, केएल सोनी, शेलेन्द्र मौर्य, श्री धड़नेकर जी, मनोहर चन्दानी, नंदकुमार भगत, राजू चतुर्वेदी, माखन कानूनगो, संजय मुदिराज, कन्हैया मालाकार,
माता बहनों आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post