शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय कलामंदिर ने किया श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान
भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कलामंदिर, भोपाल द्वारा 5 सितंबर 2026 को विश्व संवाद केंद्र, शिवाजी नगर, भोपाल में भव्य श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।
समारोह में स्वर्गीय ‘भोपाली’ पं. नन्दकिशोर शर्मा ‘संगीताचार्य’ की 126वीं जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनके कला एवं संगीत क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री उमेश गुप्ता एवं डॉ. प्रकाश बरतूनिया उपस्थित रहे। समारोह में अखिल भारतीय कलामंदिर के अध्यक्ष डॉ. गोरीशंकर शर्मा ‘गौरव’, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवललभ शर्मा ‘हरि’, उपाध्यक्ष चौ. श्री मदन मोहन ‘समर’, उपाध्यक्ष डॉ. प्रभात पाण्डेय तथा महासचिव श्री एच. के. श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात शास्त्रीय गायन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वंदे मातरम् की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
समारोह में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए श्री आलोक शर्मा सांसद ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
सम्मानित शिक्षकों में श्री उल्हास तेलंग, डॉ प्रभात पांडेय, डॉ प्रकाश बरतूनिया, डॉ राजेश तिवारी, डॉ अनीता तिवारी, श्री रमेश जोशी, श्री कृष्ण देव चतुर्वेदी सुश्री गीतिका लोहट को सम्मानित किया गया
आयोजन के दौरान श्रेष्ठ शिक्षकों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार एवं कला-संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कलामंदिर द्वारा आयोजित यह समारोह शिक्षक सम्मान के साथ भारतीय कला, संगीत और संस्कृति को समर्पित एक सार्थक आयोजन के रूप में यादगार रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)