ad

महिला सभा की बैठक में नवरात्रि पर्व के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई


महिला सभा की बैठक में नवरात्रि पर्व के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा की मासिक बैठक का आयोजन सभा की सदस्या मंगला ढिमोले के आयुध निर्माणी स्थित आवास पर किया गया।
 बैठक की अध्यक्षता सभा की वरिष्ठ सदस्या साधना दुबे ने की।
बैठक में नवरात्रि पर्व कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई ‌।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिए गये कि आने वाले नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन और गरबा नृत्यों के आयोजन होंगे।
समाज के प्रतिभा सम्पन्न बच्चों के सम्मान का कार्यक्रम दिसंबर माह में आयोजित करने पर सहमति बनी। 
सभा की संरक्षक शांति बाई तेनगुरिया के निधन पर सभा की सदस्यों ने मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक का संचालन सभा  अध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया एवंआभार मंगला ढ़िमोले ने जताया। ‌
 बैठक में  आशा मिश्रा,  रश्मि मिश्रा शानू शर्मा ,अर्चना मिश्रा शोभना शर्मा , ज्योति शर्मा,  ब्रजलता रावत, विनीता शर्मा  आदि शामिल हुई ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post