इटारसी में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी मंदसौर की शिक्षाविद डॉ.उर्मिला तोमर
विपिन जोशी स्मारक समिति का 42वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को होगा
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । शिक्षा जगत में अपने कठोर अनुशासन और न्याय प्रिय प्रशासन प्रणाली की पर्याय रहीं मंदसौर की शिक्षाविद् डॉ उर्मिला तोमर 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस पर इटारसी में आयोजित विपिन जोशी स्मारक समिति के 42 वें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा । इस सम्मान समारोह में संपूर्ण देश से 40 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सार्थक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष डॉ उर्मिला तोमर लंबे समय तक स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के बाद सेवा निवृत हुई है और वर्तमान में सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में समर्पित होकर कार्य कर रही हैं ।
सोसायटी मिडिया प्रभारी बबीता भट्ट ने बताया कि डॉ उर्मिला तोमर को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में इटारसी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जहां उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जायेगा ।
शिक्षाविद् से पर्यावरणविद् की यह यात्रा उनके व्यक्तित्व के सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए जन परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल, प्रेस क्लब संरक्षक ब्रजेश जोशी, मंदसोर टैलेंट संस्था प्रमुख नरेंद्र त्रिवेदी अखिल भारतीय साहित्य परिषद अध्यक्ष नरेंद्र भावसार सचिव नंदकिशोर राठौर शिक्षाविद अजीजुल्लाह ख़ालिद श्रीमती चंदा अजय डांगी राजेंद्र तिवारी सहित सार्थक संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने डॉ तोमर को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि प्रतिष्ठित विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा स्थापित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से मंदसौर जिला गौरवान्वित हो रहा है ।
Tags:
समाचार
