ad

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026:शहर भ्रमण पर निकले महाराज अग्रसेन,शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत



अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026:शहर भ्रमण पर निकले महाराज अग्रसेन,
शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत 

इटारसी। अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 के अंतिम दिन भगवान अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में हुआ। शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं, बच्चे पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा में शामिल हुए। भगवान अग्रसेन को पालकी में नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा अग्रवाल भवन से शुरू हुई। 11वीं लाइन, सराफा बाजार,  जयस्तंभ चौक होते हुए वापस अग्रवाल भवन पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक बंधुओं ने स्वागत किया। साथ ही पूरे रास्ते प्रसाद वितरण भी होता रहा यात्रा में 18 घोड़ों पर अग्र कुल के 18 गोत्रों का प्रतीक बनकर बच्चे आगे-आगे चल रहे थे जयस्तंभ चौक पर समाजजनों ने विशेष स्वागत किया। बता दें कि 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज समापन दिवस था जिसमें सुबह समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई शाम को शोभायात्रा ओर रात्री में मुख्य समारोह पारितोषित वितरण का आयोजित किया गया शोभायात्रा में सामाजिक लोगो ने महाराज अग्रसेन ओर कुलदेवी माता महालक्ष्मी के जयकारे लगाए ।
इस अवसर पर तरुण अग्रवाल मंडल अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल बहुरानी मण्डल अग्रवाल युवक दल सहित समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post