आलेख :
मोबाइल की लत से मुक्ति
आओ प्यारे बच्चो! अब से हम
अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे उस समय में हम अपना और परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल घर के एक कोने में एक बास्केट में रखेंगे। आज मैं आपको उन खेलों की जानकारी दूंगी जो हम किसी के साथ भी खेल सकते हैं।
आजकल के समय में मोबाइल की लत एक आम समस्या बन गई है। लोग अपने मोबाइल फोन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना भूल जाते हैं।
हम सब बड़े हों या बच्चे आज हम इस मोबाइल की आदत के सभी शिकार हो गए हैं।
भले ही घर में चार सदस्य ही क्यों न हों सब या तो अपने कमरे में या एक कमरा हो तो भी सब अलग अलग कोने में अपने आप में व्यस्त हैं। परिवार के साथ बैठकर खेलने वाले खेल इस समस्या का एक अच्छा समाधान हो सकते हैं।
परिवार के साथ खेलने वाले कई खेल हैं जो मोबाइल की लत से मुक्ति दिला सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख खेल हैं जैसे शतरंज एक दिमागी खेल , इसमें थोड़ा समय लगता है मगर दिमाग की कसरत बड़ी अच्छी तरह से हो जाती है।
अगर इसमें आपको समय की ज्यादा खपत हो रही हो तो दूसरा मनोरंजक खेल है बच्चो , लूडो एक पारंपरिक बोर्ड गेम है जो परिवार के साथ बैठकर खेला जा सकता है। यह खेल न केवल मनोरंजन का एक स्रोत है, बल्कि यह परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को भी मजबूत बनाता है।
अगर लूडो खेलते - खेलते मन करे तो हम बड़ा प्यारा खेल है बताऊं जिसे हम सब बड़ी रुचि से खेलते हैं ।
कैरम हां तो कैरम एक वह लोकप्रिय बोर्ड गेम है जो परिवार के साथ बैठकर खेला जा सकता है। यह खेल न केवल मनोरंजन का एक स्रोत है, बल्कि यह परिवार के सदस्यों के बीच एकाग्रता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।
इसको चार सदस्य आराम से बारी बारी खेल सकते हैं इस खेल से एकाग्रता मजबूत होती है और नजर भी तेज रहती है उंगली और हाथों की कसरत भी हो जाती है।
कैरम के बाद हम सबका जाना - माना खेल जिसे सारे बड़े, बच्चे, मित्र पड़ोसी परिवार जन मिलकर खेल सकते हैं। वह है ताश का खेल।
ताश एक पारंपरिक कार्ड गेम है जो परिवार के साथ बैठकर खेला जा सकता है। यह खेल न केवल मनोरंजन का एक स्रोत है, बल्कि यह परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को भी मजबूत बनाता है।
हार जीत रोमांच से भर देती है हां इसमें भी दिल दिमाग से खेलते हैं साथ में ढेर सारी चुहल हंसी मजाक परिवार के साथ अनोखा समय प्राप्त हो ता है छोटे बड़े सभी रिश्ते सहजता से एक दूसरे की बात सुन और समझ भी सकते।
दिल और दिमाग को हल्का फुल्का कर देता है।
परिवार के साथ खेलने के लाभ यह होते हैं बच्चो हम अपनी भी इच्छा, जरूरत और विशेष बात घुल मिलकर कर सकते हैं।
आज मोबाइल की लत के कारण आपसी रिश्ते दूर से हो गए हैं।
परिवार के साथ खेलने से कई लाभ होते हैं -
परिवार के साथ खेलने से परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों में सुधार होता है।
परिवार के साथ खेलने से मोबाइल की लत से मुक्ति मिल सकती है।
एक दूसरे की भावना और मन को समझना हम बचपन में ही सीख लेते हैं।
सहयोग से परिवार के साथ खेलने में हमारे मानसिक और शारीरिक विकास स्वत ही होते रहते हैं ।
पर परिवार हंसते ,खेलते ,खाते काफी समय साथ में बिता करसहयोग की भावना को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
परिवार के साथ बैठकर खेलने वाले खेल मोबाइल की लत से मुक्ति दिला सकते हैं। ये खेल न केवल मनोरंजन का एक स्रोत हैं, बल्कि ये परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं। इसलिए, परिवार के साथ बैठकर खेलने वाले खेलों को अपने जीवन में शामिल करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
बच्चो ओर भी ढेर सारे खेल हैं जिनको खेलकर हम अपने मित्रों, भाई बहनों पड़ोसी और परिवार के सभी लोगों के साथ खेलने की स्वस्थ भावना को मजबूत कर पुनः नए जीवन की शुरुआत करें।करोगे ना बच्चो आप कर सकते हैं एक समय निर्धारित कर सबके फोन कुछ समय के लिए बास्केट में डालकर आओ सब मिलकर करते हैं नई शुरुआत और पाएंगे मोबाइल की लत से मुक्ति।
- सपना जैन संजू
उदयपुर राजस्थान
Tags:
विविध
