अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2026 के पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
पुरस्कार
********
1) माँ सुरतवन्ती वर्मा समाज सेवा पुरस्कार ।इस पुरस्कार के लिए समाज सेवा हेतु किए हुए कार्यों का ब्यौरा परिचय सहित pdf फाइल में भेजें।
2) हेमंत स्मृति कविता सम्मान
आयु सीमा 35 वर्ष और आपका काव्य संग्रह प्रथम होना चाहिए।
(कविता विधा के लिए)
3) राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान ।(कहानी विधा के लिए)
4) पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कथा सम्मान (कहानी विधा के लिए)
5) गोविंद आर्य "निशात" स्मृति गजल सम्मान (ग़ज़ल विधा के लिए)
6) डॉ शिव शरण द्विवेदी स्मृति काव्य शिरोमणि सम्मान (कविता विधा के लिए)
7) पूजा स्मृति कविता सम्मान (कविता विधा के लिए)
8) ‘उदार ‘
साहित्य साधक सम्मान
(नाटक विधा के लिए)
9)’ नंदन-नंदिनी ‘ स्मृति साहित्य साधक सम्मान ( उपन्यास विधा के लिए )
10)’ललिता-जयन्ती ‘ स्मृति
साहित्य साधक सम्मान ( व्यंग्य विधा के लिए)
11) डॉक्टर संजीव कुमार स्मृति काव्य रत्न पुरस्कार ।(कविता विधा के लिए)
12)पांखुरी सक्सेना लांबा स्मृति लघुकथा सम्मान। (लघुकथा विधा के लिए)
13) "प्रोफेसर विश्वमोहन प्रसाद स्मृति लोक सेवा सम्मान" के लिए समाज सेवा के अपने कार्यों का ब्यौरा परिचय सहित pdf फाइल में भेजें।
14) श्री गिरीश चंद्र सक्सेना स्मृति पर्यावरण संरक्षण सम्मान के लिए अपने कार्यों का ब्यौरा परिचय सहित pdf फाइल में भेजें।
15) श्रीमती सूर्यमुखी स्मृति साहित्य एवं समाज सेवा पुरस्कार
अपने कार्यों का ब्यौरा परिचय सहित pdf फाइल में भेजें।
इन पुरस्कारों के अंतर्गत चयनित साहित्यकार को पुरस्कार राशि, प्रतीक चिन्ह, श्रीफल,शॉल से सम्मानित किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें।
नियम
******
प्रविष्टियों के लिए पुस्तक नहीं बल्कि अपनी किताब की समीक्षा, किताब का मुख पृष्ठ और बैक पृष्ठ का फोटो तथा परिचय 9769023188 नंबर पर व्हाट्सएप करें।
2) प्रविष्टियां 2025 और 2026 में प्रकाशित पुस्तकों की ही भेजें।
जिस पुरस्कार के लिए आप प्रविष्टि भेज रहे हैं उस पुरस्कार का नाम भी लिखें।
3)आप केवल एक ही पुरस्कार के लिए प्रविष्टि भेज सकते हैं।
4) प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है । उसके बाद आई हुई रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
3)एक बार पुरस्कृत हो जाने के बाद कृपया अगले 3 वर्ष तक किसी भी पुरस्कार के लिए प्रविष्टि न भेजें।
4)पुरस्कार के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया फोन न करें। केवल मैसेज ही भेजें ।
सन्तोष श्रीवास्तव 9769023188 पर
पुरस्कारों की घोषणा 30 दिसंबर 2026 को की जाएगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा तथा संस्था द्वारा मान्य होगा।
पुरस्कार फरवरी 2027 में अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किये जाएंगे।
पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कृपया स्वयं आएं। डाक से पुरस्कार भेजने की व्यवस्था नहीं है।
*************
संतोष श्रीवास्तव
संस्थापक अध्यक्ष
अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच
Tags:
साहित्यिक समाचार
