ad

मानस लीग प्रतियोगिता के दसवें वर्ष के साक्षात्कार संपन्न



मानस लीग प्रतियोगिता के दसवें वर्ष के साक्षात्कार संपन्न

इटारसी। श्री ऋषि कुल विद्यालय नर्मदा पुरम के द्वारा आयोजित दसवें वर्ष की मानस लीग की लिखित परीक्षा के उपरांत साक्षात्कार का आयोजन श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में सोमवार को किया गया कुल  80 छात्राओं में 61 परीक्षार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया । प्रातः 11:00 बजे से कुमारी मंजू सिंह ठाकुर अरविंद शर्मा राहुल शरण एवं भूपेंद्र विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं के रामचरितमानस के आधार पर प्रश्न पूछ कर साक्षात्कार लिए ऋषिकुल विद्यालय नर्मदा पुरम के अध्यक्ष गिरिजा शंकर शर्मा एवं समन्वयक वैभव शर्मा ने  पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षक रोहित तिवारी,एवम राकेश शर्मा मौजूद थे। साक्षात्कार व्यवस्था में सुरेंद्र राजपूत एवं शिक्षक सुनील दुबे ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया मानस लीग प्रतियोगिता के इटारसी तहसील संयोजक प्रमोद पगारे एवम रिषभ दुबे पूरे समय मौजूद रहे साक्षात्कार के लिए आए छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार भी समिति की ओर से कराया गया। जो छात्र-छात्राएं साक्षात्कार में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाएंगे उनके सहित साक्षात्कार देने आए सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र श्री रामचरितमानस एवं नगद राशि ऋषि कुल विद्यालय नर्मदा पुरम की ओर से प्रदान की जावेगी। इटारसी तहसील में यह प्रतियोगिता 52 शिक्षण संस्थानों में आयोजित की गई थी। छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में पालक भी आए थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post