अन्तर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय पारित
इटारसी । अंतर्राष्ट्रीय जिझोतिया ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में महासंघ नर्मदापुरम संभाग जिला एवं इटारसी ईकाई के पदाधिकारियों की
बैठक का आयोजन पं. सनत मिश्रा के आसफाबाद स्थित निवास पर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ ऊर्जावान मार्गदर्शक
पं नरेन्द्र मिश्रा जी द्वारा की गई ।विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संयोजक पं अनिल मिश्रा एवं संभागीय मंत्री श्री श्रवण तिवारी जी उपस्थित रही।
ध्वज गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई ।
जिला अध्यक्ष श्री अनिल सोनकिया जी ने निरंतर
सम्पर्क समन्वय से समाज को साथ लेकर चलने एवं नवीन सदस्यो को जोडने पर बल दिया।
जिला सचिव श्री अशोक परसाई जी ने जिझौतियाई इतिहासएवं पहचान पर विचार रखे ।
बैठक में सर्व सम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किये गये।
1- सदस्यता अभियान को इटारसी सचिव श्री आशुतोष दुवेजी के मार्गदर्शन मे प्रारंभ किया जावे ।
2 दीपावली मिलन कार्यक्रम दिनांक- 12/112026 को आचार्य जयनारायण तिवारी जी पं अनिल मिश्राजीएवं पंडित श्री अभिषेक पंचौली जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न किया जावेगा ।
3- तहसील इटारसी इकाई का पुनर्गठन हेतु प्रस्ताव जिला संचालन समिति को अतिशीघ्र प्रस्तुत किया जावेगा ।
4- प्रत्येक माह बैठक का आयोजन किया जाएगा ।
पं. नरेन्द्र मिश्रा जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज के विकास हेतु निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने पर बल दिया।
आशा मिश्रा , अध्यक्ष अर्चना दुवे , सचिव सुनीता रिछारिया , साधना दुवे , विनीता दुवे एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री कमल किशोर तिवारी , श्री महेश पाठक श्री अभिषेक पंचोली जी की सक्रिय भागीदारी रही ।
आभार प्रदर्शन राजेन्द्र दुवे ने किया ।
Tags:
समाचार
