विशाल जैन पवा नवरात्रि में नवदुर्गा पर साहित्य सृजन के लिए सेलिब्रिटी वर्ल्ड सम्मान से विभूषित
उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए साहित्य पुरोधा, राष्ट्र गौरव, काव्य सारथी एवं साहित्य प्रखर सम्मान मिला
ललितपुर। वागीश्वरी काव्य निधिरिणी प्रयागराज द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत नवोदित लेखक विशाल जैन पवा ने हिंदी साहित्य का इतिहास प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नवरात्रि पर दोहा छंद लेखन, मंगलवत्थू एवं हारिणी छंद लेखन में प्रथम, मुक्तक, लावणी एवं ताटंक छंद में द्वितीय, कुंडलिया एवं कुकुभ छंद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए उन्हें साहित्य पुरोधा सम्मान 2026 से विभूषित किया गया एवं साहित्य, समाज सेवा और धर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेलिब्रिटी वर्ल्ड सम्मान से विभूषित किये गये। आचार्य अकादमी चुलियाणा रोहतक (हरियाणा) द्वारा आयोजित कृष्णावतार विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता में ग्यारहवाँ एवं मोवरिक थॉट कम्युनिटी द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने शारदे छंद संगम मंच, सतना द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में दिग्बाला एवं गीता छंद लेखन के लिए काव्य सारथी सम्मान एवं परिमल पंच पदी लेखन के लिए काव्य शिरोमणि सम्मान एवं आजादी के तराने विषय पर काव्य प्रस्तुति के लिए राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया। मैजिकल पेन इंक स्टार समूह ने साहित्य प्रखर सम्मान से सम्मानित किया । बेसिक शिक्षक विशाल जैन पवा अभी तक 70 से अधिक छंद एवं विभिन्न विधाओं में 700 से अधिक रचनाओं का सर्जन कर चुके हैं।
Tags:
साहित्यिक समाचार
