ad

किशोर नगर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा हुआ विशाल आम भंडारा



किशोर नगर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा हुआ विशाल आम भंडारा

प्रति रात्रि गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकृषक प्रस्तुति पर किया गया पुरस्कृत

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ, नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान एवं संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी, मुख्य पुजारी पं. मनोज उपाध्याय के दिशानिर्देश में शक्तिदात्री मां नवदुर्गा जी का 28 वा अश्विन नवरात्र उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशाल आम भंडार आयोजित हुआ एवं वही इस मौके पर नौ दिनों तक प्रति रात्रि क्षेत्र के नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदर आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां पर अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेटकर पुरूस्कृत भी किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं राजेश यादव ने बताया कि इस मौके पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह नारंग, मंगल यादव, रितेश मिश्रा, राजेंद्र चौरे, उत्सव समिति संरक्षक विजय प्रकाश पाठक, अध्यक्ष सोहन मालवीय, आरके चौरे, रितेश गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, सतीश तिवारी, निर्मल मंगवानी, श्रीराम कुशवाह, संजय शुक्ला, शिव नारायण लाड, राम उपाध्याय, हीरालाल पटेल, अशोक माहेश्वरी, अशोक ओझा, कुसुम तिवारी, जानकी अग्रवाल, किरण दुबे, मंजुला चौहान, निशा दुबे, मुकेश पाल, राजू चतुर्वेदी आदि सहित अनेक गणमान्यजनों की मौजूदगी में पुरूस्कार वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर कन्या पूजन एवं भोज पश्चात विशाल आम भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र सहित ही खंडवा नगर के अनेक गणमान्यजनों ने भोजन प्रसादी  ग्रहण की। इस अवसर पर किशोर नगर रहवासी संघ, मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर समिति सदस्य, नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्य, किशोर नगर महिला मंडल, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल की मातृशक्ति, बच्चों आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post