सभा ने तीसवां स्थापना दिवस मनाया
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी का तीसवां स्थापना दिवस कार्यक्रम श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक पं जेपी शर्मा ने की।
मंच के सदस्यों जीपी दीक्षित, प्रशांत चौबे, सीके शर्मा,अनुरुद्ध चंसौरिया, बाल किशोर शर्मा, दिनेश दुबे, शिवनारायण बुधौलिया, नेहा बुधौलिया एवं मंगला ढिमोले अपने अपने विचार रख सभा को एकजुट रहने की बात कही।
महिला सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सभा के संस्थापक पं राजकुमार दुबे का जन्म दिवस कार्यक्रम भी मनाया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप ढिमोले,पवन दुबे आशुतोष दुबे, कमलेश रावत, अखिलेश दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
Tags:
समाचार
