एलआईसी परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्टेडियम ग्राउंड से हटाया एक ट्रॉली कचरा
खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत' के आह्वान को साकार करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा परिवार द्वारा स्टेडियम ग्राउंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विवेक गोयल के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी जयश्री पिल्लई, नानकराम मोरे, अश्विन गुप्ता के मार्गदर्शन में चले अभियान में एक ट्रॉली कचरा एकत्र कर मैदान को स्वच्छ किया गया। सीनियर बीमा एडवाइजर निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। जब 140 करोड़ देशवासी स्वच्छता को अपना स्वभाव बनाएंगे, तभी स्वच्छ और विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसी भावना के साथ एलआईसी परिवार ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।अभियान के दौरान विकास अधिकारी श्री पी कुवर, मनीष शुक्ला, पीएस राठौर, सुजीत वापारी, विमल धाकड़, पंकज जैन, अजय जैन, नेहा किरार, नेहा कुमरावत, निर्मल मंगवानी, ललित चंदेल, प्रदीप सिंह फरे, अनिल गठिया, राकेश कैथवास, महेंद्र खड़िया, राकेश मासरे, एलआईसी अभिकर्ता आदि सहित शाखा परिवार के विकास अधिकारी, कर्मचारियों के श्रमदान से एक ट्राली कचरा एकत्रित कर स्टेडियम ग्राउंड को स्वच्छ किया गया। इस दौरान नगर पालिका निगम जोन-1 के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जी सहित स्वच्छता कर्मियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
Tags:
समाचार
