बालकधाम में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव की बैठक आयोजित : 24 को होगा गुरु का अटूट लंगर
9 दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बालकधाम में 9 दिवसीय श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां जयंती प्रकाशोत्सव स्वामी माधवदास उदासीजी के सानिध्य में 25 नवंबर तक मनाए जाने का निर्णय बालकधाम में आयोजित बैठक में वरिष्ठजनों की उपस्थिति में समाज द्वारा लिया गया। जयंती महोत्सव के दौरान गोपाष्टमी, भीष्म (भीखम) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन, देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का परंपरागत रूप से आयोजन एवं अंतिम दिन बुधवार 25 नवंबर को गुरु का अटूट लंगर आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बैठक का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक श्री मेठाराम पिंजानी, मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, अनिल आरतानी, प्रकाश आहूजा की उपस्थिति में हुआ। प्रकाशोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ आरंभ से होगा। शुक्रवार 20 नवंबर को प्रात:9 बजे देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन विधि-विधान पूर्वक बड़ी श्रद्धा भाव से संपन्न होगा। इसी दिन समाजजनों द्वारा पितरों की शांति एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु भीखम (भीष्म) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन शाम 6 बजे के बाद बालकधाम गुरुद्वारा में किया जाएगा। सोमवार 24 नवंबर मध्य रात्रि 1.20 बजे कलाकारों के संगीतमय गीतों भजनों, लोरियां एवं लाडो की प्रस्तुति एवं आकाशीय गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य गुरुनानक देवजी का जन्म उत्सव डोली उतारकर मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव का समापन 25 नवंबर को प्रात: 11 बजे अखंड पाठ का भोग पश्चात् गुरु के अटूट लंगर के आयोजन से होगा। नौ दिवसीय महोत्सव के दौरान श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के कलाकारों एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के कलाकारों द्वारा गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के साथ ही 22 से 24 नवंबर तक प्रति रात्रि 9 बजे से कटनी की सुप्रसिद्ध सोनू माखीजा एवं महेश उदासी म्यूजिकल पार्टी के कलाकारों द्वारा संगीतमय गीतों, भजनों,लोरियों एवं लाडों की मनमोहक प्रस्तुतियां होगी। बैठक में विशेष रूप से बाबा बोदाराम एकता मंडल के सदस्य ताराचंद जेठवानी, जयराम वाधवानी, लालचंद जगमलानी, लक्ष्मण नचनानी, चंद्रलाल वाधवा, महेश सोनी, मयूर, खैमचंद जेठवानी, पार्षद विक्रम सहजवानी, विजय मंगवानी, रोहित आरतवानी, किशोर लालवानी, निर्मल मंगवानी, शंकर आसवानी, हरीश मलानी, किशोर मंगवानी, जेठानंद हरचंदानी, देवानंद परचानी, राजेश वाधवा आदि सहित समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद थें।
Tags:
समाचार
