ad

निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को ‘कविवर सत्यनारायण सम्मान’, ‘दूसरी आवाज’ का लोकार्पण


निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को ‘कविवर सत्यनारायण सम्मान’, ‘दूसरी आवाज’ का लोकार्पण

राँची । राँची के वरिष्ठ साहित्यकार निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कविवर सत्यनारायण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। बिहार राज्यगीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला यह विशेष सम्मान पटना में मंगलवार को चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने प्रदान किया। इस अवसर पर हिमकर श्याम द्वारा संपादित साहित्यिक पत्रिका ‘दूसरी आवाज’ का भी लोकार्पण किया गया।

समारोह में समाज, साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 53 कलमजीवियों को भी सम्मानित किया गया। सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन संस्था के प्रधान महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव और राजेश राज ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post