ad

धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए बालकधाम में आयोजित हो रहा हैं संगीतमय कार्यक्रम और भंडारा


धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए बालकधाम में आयोजित हो रहा हैं संगीतमय कार्यक्रम और भंडारा

विगत दो साल से निरंतर जारी हैं प्रति माह दूज के दिन परंपरा

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम में विगत दो सालो से स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए जारी परम्परा अनुसार मंगलवार को कार्तिक माह के दूज को संगीतमय कार्यक्रम और भंडारा आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शास्त्रों में दूज का बहुत ही महत्व बताया गया है इसी के मद्देनजर जल और ज्योति के उपासक सिंधी समाजजनों द्वारा 9 मई 2024 की वैशाख दूज से जारी प्रति माह की दूज चंद्र दर्शन तिथि के दिन रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक एवं रात्रि 9 से 10 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। मंगलवार को स्वामी माधवदास उदासी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं पर अमृतवाणी वर्षा की गई एवं इस अवसर पर भजन गायक कन्हैयालाल सहजवानी, लखन टोपलानी आदि द्वारा नियमित भजनों एवं भक्तिमय गीतों की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। वहीं आयोजन के दौरान आरती, अरदास एवं पल्लव पश्चात भंडारे का आयोजन हो रहा है, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों के समाजजनों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। इस शुभ मौके पर मनोहरलाल सबनानी, ताराचंद जेठवानी, महेश चंदवानी, हरीश तलरेजा नासिक, संतोष मोटवानी, साधु चावला, टिंकू  दीवान, जेठानन्द हरचंदानी, मनोहर संतवानी, शंकर, जेठानन्द जेठवानी, सुनील मयूूर जेठवानी, निर्मल मंगवानी, बल्लू गिदवानी, बाबा बोदाराम एकता मंडल के सदस्यों आदि सहित बड़ी संख्या में माता बहनें एवं समाजजन उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post