स्व. श्री रामकिशोर परसाई जी की पुण्य स्मृति में समाज के समस्त आचार्यों एवं पुरोहितों का होगा सम्मान
इटारसी । मध्यप्रदेश कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज एवं आपदा अक्षय कोष प्रबंधन के द्वारा आगामी 10 जनवरी 2027 को माखननगर में स्व. श्री रामकिशोर परसाई जी की पुण्य स्मृति में समाज के समस्त आचार्यों एवं पुरोहितों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियों के लिए जिला सलाहकार समिति द्वारा जगह जगह पर बैठकों का आयोजन करके कार्यक्रम को सफल बनानें हेतु प्रयास किया जा रहा है, इसी के निमित्त आज इटारसी स्थित ( दुबे निवास रूपापुर वाले ) के निवास पर भी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा सहित तैयारियों से संबंधित चर्चा की गयी, बैठक में सभी वरिष्ठजनों नें सौहार्दपूर्ण वातावरण मे़ चर्चा करके कार्यक्रम को सफल बनानें की रणनीति पर विचार किया, ज्ञात रहे कि कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज द्वारा पुरोहितों का सम्मान किया जा रहा है, वे पुरोहित,भगवतचार्य या धर्माचार्य जो अपनें कर्मकांड के माध्यम से समाज को गौरवांवित कर रहे है एवं समाज को अध्यात्म के रास्ते ले जानें हेतु अपना सर्वस्व समाज को देते है, धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम के माध्यम से आनें वाली पीढ़ियों के उत्थान हेतु कार्य कर रहे है, उनका सम्मान करना अवश्य ही समाज के लिए गौरव का विषय है, समाज हर उस व्यक्ति का सम्मान करेगा जो अपनें क्षेत्र में समाज का गौरव बढ़ा रहे है । आज की बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी जी, प्रसिद्ध चिकित्सक डा विनय दुबे जी,कैलाश दुबे जी, सविता दीवान शर्मा जी, संतोष दीवान जी, प्रभुदयाल दुबे जी जमानी, प्रदीप दुबे जी, अरबिंद तिवारी जी ( मुन्ना दादा ) श्यामशरण तिवारी जी,अनिल दुबे जी,अजय दीवान जी,चंद्रशेखर परसाई जी,राधेश्याम दुबे जी, वी.पी श्रोती जी, राजेन्द्र दीवान जी,विनोद दुबे जी,राकेश दुबे जी,गगन दुबे जी,संतोष दुबे जी,रमन शुक्ला जी, श्रीराम दुबे जी,कीर्ति कुमार दुबे जी,राम दुबे जी, अवधेश तिवारी जी,देवेन्द्र दुबे जी,संजय श्रोती जी,मुकेश तिवारी जी,संदीप दुबे जी,रवि दुबे जी,अशोक दुबे जी,अतुल दुबे जी,काजू दुबे जी,अखिलेश दुबे जी,अरूण दुबे जी, दीपक दुबे जी,संतोष दुबे जी ललित दुबे जी,सौम्य दुबे, मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित जी, अभिषेक परसाई जी,यश दुबे जी एवं अन्य समाजिक जन विशेष रूप से उपस्थित रहे । आभार प्रदर्शन रजत दुबे नें किया ।
Tags:
समाचार
