काव्य :
प्रकाश पर्व
सन चौदह सौ उनहत्तर का था वह पावन साल
आडंबर और भेदभाव से तब बिखरा था समाज
तलवंडी में जन्मे नानक मिटा अँधेरों का जाल
समानता और भाईचारे की उठ गई थी आवाज़
'इक ओंकार' का पावन मंत्र सभी को था सुनाया
जाति-पाति ऊँच-नीच के भेदभाव को था मिटाया
सबका मालिक एक है सबको ये पाठ पढ़ा दिया
हम सबके दिल में इंसानियत का दीपक जलाया
"नाम जपो, किरत करो और वंड छको" ये बताया
मेहनत की रोटी मिलजुल कर खाओ बाँटो प्यार
इस सरल सीख से जीवन को सार्थक करन सीखो
यही है गुरुनानक देव जी के ज्ञान का सच्चा सार
गुरु का लंगर सिखा देता है हमें समता का भाव
प्रकाश पर्व पर हम सभी की बस यही अरदास है
इस समाज में मिट जाये हर एक दिलों का दुराव
नानक जी की वाणी का मन्त्र सदा हमारे पास है
बीस रुपये से भूखों को कराया था सच्चा व्यापार
मक्का से जगन्नाथ पुरी तक की चारो उदासियाँ
'लंगर' की नींव आज भी देती है लोगों को आधार
तोड़ीं रूढ़ियाँ सारी और जोड़ दीं बिखरी हुई कड़ियाँ
सुल्तानपुर की नदी से गूँजता वो 'ओंकार' का संदेश
कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व दिलाता है सबको याद
सिख पंथ की स्थापना करके बदल दिया पूरा परिवेश
गुरु नानक ने किया मानवता की रक्षा का शंखनाद.
- कृष्ण कुमार गुप्ता, पुणे, महाराष्ट्र
8080781726
Tags:
काव्य

बहुत सुंदर। बधाई गुप्ता जी।
ReplyDelete