ad

मांगीलाल मालपानी एवं उनके पुत्र आकाश मालपानी अधिवक्ता ने दादा दादी की स्मृति में समर्सिबल मोटर पंप शांति धाम को दान किया


मांगीलाल मालपानी एवं उनके पुत्र आकाश मालपानी अधिवक्ता ने दादा दादी की स्मृति में समर्सिबल मोटर पंप शांति धाम को दान किया

इटारसी।  शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति के द्वारा गोकुल नगर खेड़ा में शांति धाम संचालित किया जाता है सन 2011 में दानदाताओं के द्वारा एक ट्यूबवेल लगाया गया था जिसमें एक हॉर्स पावर की समर्सिबल मोटर लगी थी। चार पाँच बार ठीक करने के बाद भी वह मोटर पूरी तरह स्क्रैप हो गई थी। नगर पालिका द्वारा मोटर का टेंडर नहीं होने के कारण असमर्थता व्यक्त की गई । समिति द्वारा सोशल मीडिया पर एक दिन पहले ही प्रचारित किया गया कि  एक समरसीबल मोटर पंप की आवश्यकता है ।इटारसी निवासी  मांगीलाल मालपानी एवं उनके सुपुत्र
 आकाश मालपानी जो की जबलपुर हाईकोर्ट में प्रेक्टिस  करते हैं जबलपुर में उनका बड़ा नाम है उन्होंने अपने पूज्य दादा   स्वर्गीय श्री दुर्गादत्त मालपानी एवं दादी स्वर्गीय श्रीमती इंद्रमणि देवी मालपानी की स्मृति मैं टैक्समो कम्पनी  की एक हॉर्स पावर की समर्सिबल मोटर मय उपकरणों के श्री मेघराज राठी के प्रतिष्ठान रेनु ट्रेड्रस से  शांति धाम भिजवा दी। समर्सिबल मोटर शांति धाम में लग गई है पानी प्रारंभ हो गया है  पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति ने अधिवक्ता हाई कोर्ट श्री आकाश मालपानी एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post