ad

काव्य : ग़ज़ल - रीता गुलाटी ऋतंभरा , चंडीगढ़


काव्य : 

ग़ज़ल

किया प्यार तुमसे वफा चाहता हूँ।
बढ़ाया कदम रहनुमा चाहता हूँ।

अभी लौ दबी है कि इश्के मुहब्बत
बुझे इससे पहले हवा चाहता हूँ।

छुपा लूँ मैं तुमको कि बाँहों में अपने।
बना लूँ मैं सजना वफ़ा चाहता हूँ।

नही माँगता कुछ भी दुनिया में अब तो।
जमाने से अब तो सिला चाहता हूँ।

हँसे आज आँखें पलक नौक खंज़र।
बना जिस्म शीशा फ़ना चाहता हूँ।

तिरे रंग रंगी हूँ जाने तमन्ना।
नज़र में तुम्हारी हया चाहता हूँ।

लगी भीड़,,, सबकी, समंदर पर अब तो,
मैं साहिल से अब लौटना चाहता हूँ।

- रीता गुलाटी ऋतंभरा , चंडीगढ़
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post