ad

ठाकुर जी की हवेली श्री श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट उत्सव


ठाकुर जी की हवेली श्री श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट उत्सव

सिवनी मालवा। ठाकुर जी की हवेली श्री श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर में अन्नकूट उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी की हवेली को रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

वैष्णव विजय अग्रवाल ने बताया हवेली में सुबह गोबर से गोवर्धन नाथ जी बनाकर वैष्णवों द्वारा पूजा की गई। शाम को ठाकुर जी के दरबार को फूलों एवं रोशनी से सजाया गया। ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया, आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग लगाए गए।

वैष्णवों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, गिरिराजधरण के जयकारों से हवेली गूंज उठी हवेली का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वैष्णवों ने अन्नकूट दर्शन किए। गाजे-बाजे के साथ महाआरती की गई। इस खुशी के अवसर पर पटाखे फोड़े गए। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कल्पना अग्रवाल नीरू राठी ज्योति व्यास लता अग्रवाल वंदना अग्रवाल उषा अग्रवाल शोभा अग्रवाल सुधा महेश्वरी स्वाति महेश्वरी प्रीति महेश्वरी ज्योति अग्रवाल कृष्णा तिवारी लक्ष्मी टावरी सहित सैकड़ों की संख्या में वैष्णव उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post