ad

गुरुनानक जयंती पर प्रारंभ हुई प्रभात फेरी

 


गुरुनानक जयंती पर प्रारंभ हुई प्रभात फेरी

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम गुरुद्वारा से स्वामी माधवदास उदासीजी के सानिध्य में मंगलवार 17 से 24 नवंबर तक गुरु का जस गान करते हुए प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी एवं टैंगोर कालोनी के विभिन्न मार्गो से निकाली जानी प्रारंभ हुई। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बालकधाम से श्री गुरुनानक देवजी के 557 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 8 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभांरभ मंगलवार 17 नवंबर से हुआ। प्रतिदिन प्रभात फेरी प्रात: 5 बजे से समाज की माता, बहनों, भाइयों एवं बच्चों की उपस्थिति में धन गुरु नानक सारा जगत तारिया एवं अनेक भक्ति में गीतों भजनों के साथ गगनभेदी जयकारों के साथ सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से निकाली जा रहीं हैं। इस अवसर पर लखन टोपलानी, विजय मंगवानी, माता बहनों सहित समाजजन उपस्थित थे। श्री मंगवानी ने बताया कि प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी को सिंधी समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ अपने घर सादर आमंत्रित कर उपस्थितजनों का स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया जाता है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post