परिवार के लिए नहीं ईश्वर के लिए पैसे जोड़ता है शेतपलानी परिवार
इटारसी।
शहर के युवा व्यवसायी मनीष शेतपलानी के परिवार ने प्रतिदिन के पारिवारिक खर्च में कटौती कर गुल्लक में जमा राशि5800 रुपए को अहिल्या नगर इंगल चाल में स्थित श्री शंकर मंदिर के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के लिए, मंदिर के पुजारी मोहन राजोरिया को भेंट की ।
वार्ड पार्षद राकेश जाधव ने बतलाया कि शेतपलानी परिवार प्रतिवर्ष गुल्लक में जमा राशि धार्मिक कार्य के लिए बिना गिने दान करते हैं। इसके पहले राम मंदिर निर्माण कार्य एवं शंकर मंदिर इंगल चाल के निर्माण कार्य में भी बेटी ने गुल्लक की राशि दान की थी।
शेतपलानी परिवार के धर्म के प्रति दान भावना का मोहल्ला समिति अहिल्यानगर ने सम्मान करते हुए समिति के सदस्यों राकेश जाधव राजकुमार दुबे नवनीत कोहली जीपी दीक्षित प्रकाश ताम्रकार विपिन शुक्ला सुनील दुबे ने पावन कार्य के लिए शेतपलानी परिवार को बधाई दी।
.jpg)
