भारतीय वाद्य समागम और संत वाणी कार्यक्रम आयोजित
सागर।
स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन स्वदेशी जागरण मंच के शुभारम्भ के साथ ही एक समृद्ध सांस्कृतिक संगीत संध्या का क्रम भी प्रारम्भ हुआ. संस्कृति राज्य मन्त्री श्री धर्मेन्द्र लोधी, विधायक श्री शैलेंद्र जैन,मेला संयोजक श्री कपिल मलैया एवं अन्य सम्मानीय जनों ने सरस्वती पूजन कर मेले का उद्घाटन किया .संगीत संध्या डॉ सिद्धार्थ शंकर शुक्ला एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा 'भारतीय वाद्य समागम 'से प्रारम्भ हुई जिसमें सितारवादन के अलावा सारंगी, गिटार, बाँसुरी,की-बोर्ड, तबला आदि साज़ के कलाकार शामिल थे. राग आधारित धुनों की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा. संगीत संध्या की द्वितीय प्रस्तुति में नई दिल्ली से पधारे बनारस घराने के शास्त्रीय गायक श्री बृजेश मिश्रा ने अपने नवीन उपक्रम सन्त वाणी के तहत तुलसीदास का राम भजन, संत कबीर के पद और सुभद्रा कुमारी चौहान रचित 'बुंदेलखण्ड की रानी लक्ष्मीबाई' प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति व वीर रस से सराबोर किया. उनके साथ सारंगी पर श्री अनिल मिश्रा, बाँसुरी पर श्री अतुल शंकर, ढोलक पर श्री चेतनराज भट्ट ,की बोर्ड पर श्री नीतिश डाबला (सभी नई दिल्ली),तबला पर श्री उदय शंकर मिश्रा (बनारस)एवं गिटार पर श्री आयुष यादव ने सुन्दर संगत की. सभी रचनाओं को स्वरबद्ध भी श्री बृजेश मिश्रा द्वारा किया गया है. कार्यक्रम में आदर्श संगीत महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री मुन्ना शुक्ला, सचिव श्री सुभाष कन्डया,श्री अविनाश पाठक, डॉ जी.एस.चौबे, डॉ पुणताम्बेकर ,डॉ प्रफुल्ल स्वाति हलवे, श्रीमती प्रीति मलैया, श्री मनोज वर्षा तिवारी,डॉ बृजेश रिछारिया, सपना शुक्ला ,डॉ अशोक कुमार तिवारी, एडवोकेट दीपा तिवारी, डॉ अलका सिद्धार्थ शुक्ला सहित काफ़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे.
डॉ चंचला दवे सागर
.jpg)
