ad

एक जिंदादिल व समर्पित सेवा भावी का वियोग: श्री महेंद्र लाल जैन को दी विनम्र श्रद्धांजलि


 

एक जिंदादिल व समर्पित सेवा भावी का वियोग: श्री महेंद्र लाल जैन को दी विनम्र श्रद्धांजलि

फ़रीदाबाद।

 ओ. बी सी. बैंक से चीफ मैनेजर पद से सेवा निवृत व विगत 15 से अधिक वर्षों से फ़रीदाबाद में जन जन को निशुल्क एकुप्रेशर चिकित्सा देने वाले श्री एम. एल. जैन को नगर व प्रान्त के सुधीजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उन्हें जिन्दादिल व समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व बताया.

वर्धमान महावीर सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष पर कार्यरत श्री जैन विगत 15 से अधिक वर्षों से सेवा कार्य में समर्पित थे. फ़रीदाबाद से सेवा निवृत होने के बाद भी वे अपने बच्चों के पास न रह अकेले यहीं रहते थे. ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी 74 वर्ष की उम्र में भी दिनभर सेक्टर 16 के कम्युनिटी सेंटर में यह सेवा कार्य करते रहे.

कार्यक्रम में सकल जैन समाज, विश्व हिन्दू परिषद, आर. एस. एस., आई. एम. टी. फ़रीदाबाद, मार्किट एसोसिएशन, एलायंस इंटरनेशनल क्लब, जेस फ़रीदाबाद, बी. जे. पी., बैंक एसोसिएशन, अमृता पाठशाला आदि कई संस्थाओं व संगठन के व्यक्ति उपस्थित थे.

वक्ताओं में डॉ सुभाष जैन संस्थापक अध्यक्ष, प्रेरक व पथपर्दशक उपाध्याय रत्न ज्ञान सागर सेवा संस्थान, श्री दिनेश गुप्ता, के. जी. अग्रवाल, जी. एस. दहिया, एल. सी. जैन, पी. सी. जैन, नरेन्द्र वर्मा, कुलदीप सैनी, डॉ हेमंत अत्रि, श्री कृष्ण सिंघल, अरुण कुमार जैन आदि जनों ने अपने विचार व्यक्त किये व उनका निधन समाज व सेवा करने वालों के लिए बड़ी क्षति बताया.

सभी ने उनकी आत्मा को प्रभु चरणों में दिव्य स्थान हेतु विनती कर दो मिनिट का मौन धारण कर उनके लिए प्रार्थना की.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post