माणिक्य स्मारक वाचनालय में गुरुवार को मनाया जाएगा वसंतोत्सव
खंडवा।
विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव काल में माणिक्य स्मारक वाचनालय में बसंत उत्सव का कार्यक्रम आज गुरूवार शाम 7.30 बजे से मनाया जाएगा। वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती मनीषा पाटिल, सीमा भावसार, आरती शर्मा के संयोजन में मनाए जाने वाले वसंतोत्सव कार्यक्रम में नृत्य एवं गायन के कार्यक्रम होंगे। जिसमें श्रीमती वर्षा मिश्रा का गायन, डॉ मिली वर्मा एवं उनके समूह तथा नवीन सोनी और उनके समूह द्वारा नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वाचनालय के उपाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, राजेंद्र पाराशर, प्र.सचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन, जम्बू जैन, गणेश भावसार, डॉ राधेश्याम पटेल, जितेंद्र उपाध्याय, आशीष कपूर, निशांत जायसवाल,अश्विन बक्शी, मोहन शर्मा ने नगरजन से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया हैं ।
.jpg)
