दिल्ली विश्वविद्यालय में लगी फूल प्रदर्शनी में आज जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को मिले 2 पुरस्कार
दिल्ली।
वसंत के मौसम में आज दिल्ली विश्वविद्यालय में लगी फूलों की प्रदर्शनी में विभिन्न कॉलेजों से फूलों और फलों के पौधों को सजाया गया। विभिन्न रंगों से सज्जित इस प्रदर्शनी में प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ फूल और फल के पौधे को पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष सबसे सुंदर बोनसाई पौधे के लिए जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को जगरानी देवी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, साथ ही सर्वश्रेष्ठ फलों के पौधों के लिए भी गोल्डन जुबली कप प्रदान किया गया। कॉलेज के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। इस पुरस्कार के पीछे कॉलेज की प्राचार्या प्रो स्वाति पाल, प्रो संध्या गर्ग, डॉ निशा मालिक, डॉ नमिता और समस्त मालियों का योगदान है।
Tags:
समाचार
.jpg)
