जन्मदिवस को पर्यावरण को समर्पित कर की नयी मिसाल स्थापित
खंडवा।
शासकीय ज्योति बा फूले पोलिटेकनिक कालेज में जिला कलेक्टर अनुपसिंहजी के आतिथ्य में श्री बी डी सनखेडे जी व्दारा अपने ५९ वां जन्मदिन को पर्यावरण को समर्पित कर नयी मिसाल स्थापित की गयी। यह जानकारी देते हुए लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर सचिव तानया खेटपाल ने बताया कि लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर ५९ फलदार, छायादार पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए नयी मिसाल स्थापित की गयी। जिला कलेक्टर अनुपसिंह जी एवं अपने जन्मदिवस को पर्यावरण को समर्पित कर नयी मिसाल स्थापित करने वाले वृक्ष मित्र, बी डी सनखेडे जी का क्लब द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर अध्यक्ष, अनिता पिल्ले, सचिव, तानया खेटपाल, सहसचिव, रीना गुप्ता, रोहनी पिल्ले, भावना मलानी, पोलिटेकनिक स्टाफ, छात्र, छात्राएं, नारायण बाहेती, श्री प्रशांत कोचर एवं मित्रगण समाजसेवी उपस्थित थे।
.jpg)
