ad

सीए चेतन तारवानी के घोषणा पत्र का पूज्य संत युधिष्ठिर लाल के करकमलों से हुआ विमोचन


 सीए चेतन तारवानी के घोषणा पत्र का पूज्य संत युधिष्ठिर लाल के करकमलों से हुआ विमोचन

छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के चुनाव में सीए चेतन तारवानी को मिल रहा भरपूर समर्थन

समाज को संगठित करना प्राथमिकता। सीए चेतन तारवानी ने किया घोषणा पत्र जारी

रायपुर।

 तीन मार्च को सम्पन्न होने जा रहे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के चुनावों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चेतन तारवानी को समूचे छत्तीसगढ़ से भरपूर समर्थन मिल रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तारवानी द्वारा कुम्हारी, चरोदा, भिलाई, दुर्ग, राजनंदगाँव, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, चक्करभाटा, बिलासपुर एवं तखतपुर की पंचायतों के प्रमुख वरिष्ठ लोगों के साथ साथ मतदाताओं से संपर्क किया गया और आगामी योजनाओं एवं संस्था को मज़बूत कर संगठित करने के साथ संस्कारों का निर्माण करने पर चर्चा की गई। तारवानी ने सभी मतदाताओं के बीच बैठको में यह आश्वासन दिया कि भविष्य में सिंधी समाज के लिए भवनों का निर्माण, रायपुर एवं बिलासपुर में बच्चों के लिए हॉस्टल का निर्माण, समाज के गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा एवं थ्री टायर सिस्टम पर आधारित पंचायत, सेंट्रल पंचायत एवं राज्य की पंचायत को स्वतंत्र अधिकार देते हुए समाज की कुरीतियों को समाप्त करने एवं सामाजिक विवादों का त्वरित निराकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी पर जोर देते हुए तारवानी द्वारा अपने लिए आशीर्वाद मांगते हुए मतदान करने एवं अवसर देने का आग्रह किया। तिल्दा की बैठक में छःग. के पूर्व अध्यक्ष साहित्य अकादमी के राम गिडलानी एवं पूर्व अकादमी के अध्यक्ष अमित जीवन द्वारा एक वीडियो जारी कर चेतन तारवानी के लिए समर्थन मांगते हुए आशीर्वाद एवं वोट देकर समर्थन की अपील की। बिलासपुर की बैठक में समाज के प्रमुख लगभग 70 सदस्यों के बीच हुई बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चेतन तारवानी द्वारा समाज के उत्थान के लिए अपनी सभी योजनाओं को रखा जिस पर सदस्यों ने उनकी सोच के प्रति सराहना की एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आज समाज के पूज्य संत श्री युधिष्ठिर लाल शदाणी दरबार में श्री तारवानी द्वारा जारी घोषणा पत्र का विमोचन कराया गया। विमोचन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तारवानी ने बताया कि मुझे संपूर्ण छत्तीसगढ़ का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है, मैं सबका आभारी हूं। विमोचन अवसर पर सीए चेतन तारवानी जी, राजेश वासवानी जी, सचिन मेघानी जी, मनीष थरानी, महेश  हरजानी, राजेश पोपटानी, भीमनदास तारवानी, अजय टेकवानी, विनोद मेघानी, उत्तम तारवानी, मुकेश माखीजा आदि सहित बडी़ संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post