ad

मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, महिला सशक्तिकरण के दिए कई उदाहरण, बोला "जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, वह देश भी चला सकती है"


 

मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, महिला सशक्तिकरण के दिए कई उदाहरण, बोला "जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, वह देश भी चला सकती है"

- महिला सशक्तिकरण की क्रांति में भाजपा सरकार महिलाओं के साथ है।

- भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट, विश्व की रिकॉर्ड किया।

- करीब 10 महिलाओं ने ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यता

ग्वालियर से मुकेश तिवारी

गुना से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुना-शिवपुरी-अशोकनगर आए है। अपने गढ़ में सिंधिया ने आते ही हर रूप के अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ उन्होंने 15 मार्च को उन्होंने शिवपुरी में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया वहीं कल देर रात तक वह सामाजिक कार्यक्रमों में दिखाई दिए। 

क्रिकेट के मैदान पर देर रात तक चौके छक्के मारने के बाद वह आज सुबह अशोकनगर पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं के साथ मातृशक्ति सम्मेलन में भागीदारी ली। अपने भाषण में सिंधिया ने बताया की भारत ऐसी भूमि है जहां किसी भी वीर पुत्र को उसकी मां के नाम से जाना जाता है - जैसे भगवान श्रीकृष्ण को जब हम याद करते है तो माता यशोदा को भी याद करते है।

आधुनिक भारत की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज *भारत में विश्व की सबसे ज्यादा महिला पायलट है* और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की महिलाएं अब महिला ड्रोन पायलट भी बन रहीं हैं। *"इसीलिए मेरा मानना है कि जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, हवाई जहाज चला सकती है वह देश भी चला सकती है।"*

भाजपा द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में महिला शक्तिकरण की एक क्रांति आई है और इसमें भाजपा की डबल इंजन सरकार आपके साथ है। अगले लोक सभा चुनाव के बाद से संसद में 33% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं और महिलाओं की सफलता की कहानी जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, गुजरात और उत्तर पूर्वी भारत तक देखने को मिल रही है।

चुनावी मौसम को देखते हुए सिंधिया ने सभा में बैठी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पोलिंग बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं की एक टीम होनी चाहिए और इस टीम को सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र की सभी महिला मतदाता, मतदान के दिन अपना वोट डालें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post