ad

फाग उत्सव और देवी जागरण में झूम उठे श्रोता : पारिवारिक उत्सव समिति का आयोजन


 फाग उत्सव और देवी जागरण में झूम उठे श्रोता : पारिवारिक उत्सव समिति का आयोजन


इटारसी। 
रंगो के त्योहार होली पर मालवीयगंज क्षेत्र के श्रीजी नगर कालोनी में पारिवारिक उत्सव समिति द्वारा बीते दिनों फाग उत्सव एवं देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। समिति के सदस्य पं अमन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालोनी वासियों के सामूहिक सहयोग से तीसरे वर्ष में फाग उत्सव का आयोजन किया गया था। संपूर्ण आयोजन लोकसभा चुनाव अंतर्गत जारी आदर्श आचार संहिता के नियमो के अंदर संपन्न हुआ। 
फाग उत्सव एवं देवी जागरण में नगर के प्रतिष्ठित मां के बेटे जागरण ग्रुप ने भजन एवं होली के गीत गाए। इस दौरान श्री कृष्ण, हनुमान जी एवं भगवान शंकर की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। तीनों देव झांकियों को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। श्री कृष्ण ने सभी धर्म प्रेमी जनता के साथ गुलाल खेलकर होली उत्सव मनाया। जागरण ग्रुप के आलोक शुक्ला एवं वीणा ठाकुर ने अपने सुंदर और आकर्षक गीतो से लोगो का मन मोह लिया, सभी श्रोता झूमकर खूब नाचे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post