वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष पद पर के शुक्ला निर्वाचित हुए
इटारसी।
वरिष्ठ नागरिक मंच की वर्ष 2024 /25 की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन कार्य,निर्वाचन अधिकारी अशोक सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में एवं सदस्यों की सर्व सहमति से गोठी धर्मशाला के कक्ष में संपन्न हुआ।
नवीन कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि सदस्यों की सर्व सहमति से अध्यक्ष एके शुक्ला
उपाध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया
सचिव सुरेंद्र सिंह तोमर
सह-सचिव आशा अग्रवाल कोषाध्यक्ष एन पी चिमानिया
सदस्य डॉ के एस उपल्ल, हेमंत भट्ट सुधीर गोठी उषा चिमानिया सुश्री चंद्रप्रभा ठाकुर अशोक सक्सेना विजय मंडलोई एन के पढारिया एनआर अग्रवाल राजकुमार दुबे शिव नारायण बुधोलिया निर्वाचित हुए।
निवृत्तमान करणी कार्यकारिणी के अध्यक्ष मदन सिंह राजपूत ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को उनके निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अपनी तरफ से हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष ए के शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे अपने निर्वाचन पर मंच परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं एवं कार्यकारणी सदस्य गणों के सहयोग से मंच की समाज हित की गतिविधियों को निरंतर गतिमान रखेंगे।