ad

ग्वालियर के चहुंमुखी विकास के लिए मेने कोई कसर नहीं छोड़ी -शेजवलकर


 

ग्वालियर के चहुंमुखी विकास के लिए मेने कोई  कसर नहीं छोड़ी -शेजवलकर

ग्वालियर -सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए पत्रकारों को बताया कि तमाम तरह की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की, उन्होंने बताया कि  पांच साल के कार्यकाल में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठों विधानसभा क्षेत्रों काफी बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए गए,हवाई अड्डे के विस्तार, एलीवेटेड रोड, सहित रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण  की शुरुआत के साथ ही सड़क,  मुरार  नदी के जीर्णोद्धार, तरुण पुष्कर का आधुनिकीकरण,खेलगांव का निर्माण, अंतराज्यीय बस स्टैंड,भितरवार ब्लांक में नल जल योजना,डबरा में अस्पताल में डायलिसिस की सहुलियत,ग्वालियर के वाशिंदों के लिए चंबल नदी से पानी लाने की योजना आदि योजनाओं पर त्वरित गति से काम हुआ,आगरा ग्वालियर के मध्य बनने वाले सिक्स लेन रोड प्रोजेक्ट को स्वीकृति कराया 

, शेजवलकर ने  बताया कि संसद में उनकी 97प्रतिशत उपस्थिति रही वहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के 231मुद्वे उठने के साथ 48 बार   चर्चा में हिस्सा भी लिया उन्होंने बताया कि 152जरुरतमंदों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से 3करोड 25 लाख का अनुदान, स्वेच्छानुदान से 3500गरीबों को आर्थिक मदद प्रदान की 

रोप वे का काम प्रारंभ न हो ने के लिए उन्होंने नगर निगम को कसूरवार ठहराया,

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, आदेश भारद्वाज भी खासतौर से मौजूद रहे,

[12/04, 19:40] मुकेश तिवारी पत्रकार ग्वालियर: मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post