ad

एक शाम मां के नाम कवि सम्मेलन आयोजित हुआ


 

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम (अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ) द्वारा एक शाम  मां के नाम कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

प्यार,दया,श्रद्धा,करुणा की मूरत लगती मेरी मां:वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल

 पिलखुवा। अयोध्यधाम,श्री राम राष्ट्र साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम (अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ) के तत्वाधान में एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मातृ दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रकला शर्मा द्वारा मां शारदे की वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को विशेष सानिध्य वरिष्ठ कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती " संस्थापक श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम का प्राप्त हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक अद्भुत रचना मातृ दिवस पर प्रस्तुत की जिससे संपूर्ण पटल तालियों से गुंजायमान हो गया । संस्था के संस्थापक कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती द्वारा मातृ दिवस पर दो रचनाकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रथम सम्मान में शशि कला पाण्डेय छत्तीसगढ़ को *अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा सम्मान 2026*व आंचल जैन मध्य प्रदेश को *स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू सेवा श्री सम्मान 2026*से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन आंचल जैन मध्य प्रदेश व श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों द्वारा मातृ शक्ति का अद्भुत गान किया गया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत की गई।

 आमंत्रित रचनाकारों मेंआंचल जैन मध्य प्रदेश ,डॉ मधु स्वामी गाजियाबाद ,चंद्रकला दुबे डिंडोरी मध्य प्रदेश,रजनी सिंह गाजियाबाद डाॅ.ममता सूद कुरुक्षेत्र(हरियाणा), चन्द्रकला शर्मा प्रधान पाठक छत्तीसगढ़, शालिनी श्रीवास्तव "सनशाइन" गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, सरिता श्रीवास्तव जोधपुर राजस्थान,राजेश्वरी बाजपेई जबलपुर,रीता गुगलानी फरीदाबाद,आशा शर्मा इंदौर श्रीमती संध्या श्रीवास्तव 'साँझ' छतरपुरमध्यप्रदेश,ज्योति वर्णवाल, नवादा,स्नेह लता भारती, गाजियाबाद ,ममता गुप्ता बाराबंकी,सुनीति केशरवानी 'नीति' प्रयागराज उत्तर प्रदेश, डाॅ०(कु०)शशि जायसवाल, प्रयागराज, उत्तर , ऊषा सूद दिल्ली, संगीता शुक्ला, प्रयागराज,ज्योत्स्ना चोपड़ा अहमदाबा,कवयित्री -डॉ. ऋचा शर्मा "श्रेष्ठा" करनाल (हरियाणा)हिम्मत चोरड़िया प्रज्ञा,कोलकाता ,श्वेता कुमारी चौबे, बिहार,शशिकला पाण्डेय छत्तीसगढ़,वैशाली रस्तोगी जी , कल्पना सचदेव  ,किरण जी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post