ad

फन फना फन बाल नाट्य समारोह का समापन 16 जून को एलबीटी में



फन फना फन बाल नाट्य समारोह का समापन 16 जून को एलबीटी में

भोपाल। त्रिकर्षी नाट्य संस्‍था द्वारा 45 दिवसीय ग्रीष्‍मकालीन वर्कशॉप फन फना फन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रंगकर्म की विधाओं को समझा, रोज अलग-अलग एक्सरसाइज, योगा, संगीत, इम्प्रुवाइजेशन, इमैजिनेशन , ओब्जरवेशन, स्टोरी टेलिंग,  स्टोरी इमैजिनेशन से बच्चों का परिचय कराया गया।

इस कार्यशाला में मार्गदर्शक के रूप में रंगकर्म, साहित्‍य, योग, संगीत क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बच्‍चों को अपना मार्गदर्शन दिया। साथ ही इस कार्यशाला में बच्‍चों को नाटक भी तैयार कराये गये। विषय विशेषज्ञों में  अमिताभ अनुरागी, निति श्रीवास्तव, ज्योति सावरकर, अपूर्व मिश्रा, अभिषेक गर्ग , भावना सिंह, देवेंद्र शर्मा आदर्श शर्मा, प्रथमेश त्रिवेदी कार्यशाला में आये तथा बच्चों को थिएटर गेम्स और थिएटर एक्टिविटी के माध्‍यम से बच्चों को सिखाया तथा उनसे बातचीत रंगकर्म से जुड़े उनके सवालों के जवाब भी दिये। 

वर्कशॉप के दौरान बच्चों से दो नाटक भी तैयार कराए गए। इनमें पहला था बच्चों की अदालत जिसे नीति श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित किया गया तथा प्रसिद्ध लेखक आर. के. नारायण लिखित उपन्यास स्वामी और उसके दोस्त के कुछ भागों को नाटकीय कहानी के रूप में दूूूूसरा नाटक स्‍वामी एण्‍ड फ्रैंड राजश्री केजी त्रिवेदी और अभिषेक विश्वकर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया। इस कार्यशाला का समापन 16 जून को श्‍यामला हिल्‍स स्थित एलबीटी सभागार में होगा। समापन अवसर पर दोनों नाटकों का मंचन भी किया जायेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post