प. सुरेश शरण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा आज से, कथा के पूर्व निकलेगी भव्य कलश यात्रा
खंडवा। चित्रकूट धाम हिगनघाट श्री स्वामी जी बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध श्री राम कथा मर्मज्ञ कथा व्यास प. सुरेश शरण शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर अपने मुखारविंद से भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान 23 से 29 अप्रैल तक कराएंगे। यह जानकारी देते हुए समिति के निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ठाकुर सुरेंद्र सिंह मौर्य परिवार ग्राम जसवाड़ी के सहयोग से कृष्णपुरम फेस नंबर 2 कॉलोनी, डॉ. कपूर डेंटल क्लीनिक अवस्थी चौराहे के पास स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरूवार 23 से बुधवार 29 अप्रैल तक दोपहर 1 से 5 बजें तक आयोजित होगा। ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि बुधवार 29 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति पर प्रसादी का वितरण होगा। ठाकुर सुरेंद्र सिंह मौर्य, रामपाल सिंह मौर्य, महक सिंह मौर्य परिवार ने सभी धर्मप्रेमी जनों से परिवार सहित कथा में पधार कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया।
.jpg)
