ad

शिक्षिका अर्चना दुबे का गरिमामय वातावरण में सेवा निवृत्त विदाई समारोह सम्पन्न हुआ


 

शिक्षिका अर्चना दुबे का गरिमामय वातावरण में सेवा निवृत्त विदाई समारोह सम्पन्न हुआ

इटारसी । जनजाति कार्य विभाग की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पथरौटा में सेवारत  शिक्षिका अर्चना दुबे अपने शिक्षकीय  जीवनकाल की 38 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुई ।इस अवसर पर दुबे परिवार ने सभागार में विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केसला विकासखंड बीआरसी केके शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद दुबे सुरेश चिमानिया  नरेंद्र मिश्रा, महेश दुबे एवं शिक्षिका अर्चना दुबे मंचासीन हुए।

सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ ।स्वागत उद्बोधन राजेंद्र कुमार दुबे ने दिया एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति अनीता राठौर एवं संगीता शर्मा ने दी। उत्कर्ष दुबे ने मंचासीन अतिथि गणों का पुष्प हार से स्वागत किया।राम चरण नामदेव ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।

शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ ,शाल ,श्रीफल ,स्मृति चिन्ह् एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर अर्चना दुबे को सम्मानित किया।

बीआरसी शर्मा ने शिक्षिका अर्चना दुबे की कर्त्तव्यों के प्रति समर्पण भाव की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु मय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को जितेंद्र ओझा नरेंद्र मिश्रा राजेंद्र प्रसाद दुबे अनिल मिश्रा सुभाष पटेरिया सुरेश चिमानिया, सत्येंद्र तिवारी एवं सुषमा शर्मा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मेघा दुबे ने माना।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post