ad

योगा प्रोटोकाल से सीखा खुशहाली का मंत्र : प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ ने योगाभ्यास कराकर बताया जीवन में योग का महत्व

 

योगा प्रोटोकाल से सीखा खुशहाली का मंत्र :  प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ ने योगाभ्यास कराकर बताया जीवन में योग का महत्व

ग्वालियर। प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ एवं ओम योगा स्टूडियो के सहयोग से शनिवार को कॉमन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय थे। प्रांतीय योग प्रशिक्षित शिक्षक अध्यापक संघ के प्रांतीय सचिव ऋषिकेश वशिष्ठ ने अध्यक्षता ने की। जबकि लोक शिक्षण के संयुक्त संचालक दीपक पाण्डेय विशिष्ट अतिथि थे। 
इंटरनेशनल योग प्रशिक्षक ज्योति दुबे एवं राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक मुन्ना सिंह परिहार ने मौजूद लोगों को 
कॉमन योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास कराया। साथ ही योग प्रोटोकॉल के माध्यम से जीवन को स्वस्थ और खुशहाल रखने का मंत्र बताया।  
मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा कि योग श्वसन क्रियाओं को सुचारू बनाता है। योग के दौरान गहरी सांस लेने से शरीर तनाव मुक्त होता है। योग से रक्त संचार भी सुचारू होता है। योग शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर कर शरीर को सेहतमंद बनाता है।
अतिथियों ने योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले योग शिक्षकों एवं उनके प्रेरक अधिकारीगणों को सम्मानित किया। जबकि शिक्षकों को योग के प्रति प्रोत्साहित करने किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए शासकीय मॉडल बालक उ.मा. विद्यालय शिक्षानगर के प्राचार्य जेसी प्रजापति को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।  
उत्कृष्ठ योग शिक्षक सम्मान से शिक्षक आदेश कुमार द्विवेदी, नरेंद्र दांतरे, गोविंद महरोत्रा, रेनू बघेल, बबीता सेंगर, राहुल किरार सहित योग प्रतियोगी विद्यार्थी प्रशांत तोमर एवं सिमरन भदौरिया सहित 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन आदेश कुमार एवं आभार व्यक्त समिति सचिव नीतू तोमर ने किया। इस मौके पर सुनील विश्वदेवा, कृष्णा राठौर, अभिषेक,  अमन, आकांक्षा यादव, रामा यादव, जीनू, रचना शर्मा एवं प्रीति गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post