महेश नवमी उत्सव मनाने के माहेश्वरी समाज व्दारा बैठक का आयोजन
सिवनी मालवा। माहेश्वरी समाज द्वारा सीताराम मंदिर में महेश नवमी मनाने की रूपरेखा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी युवा मंडल माहेश्वरी महिला मंडल दोनों ही उपस्थित थे इस बैठक में सभी के द्वारा यह निर्णय लिया गया की शोभा यात्रा सुबह 7:30 बजे सीताराम मंदिर से बैड बाजो के साथ प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी शोभा यात्रा में भगवान महेश की प्रतिमा को सुंदर बग्गी में रखा जाएगा शोभा यात्रा में पुरुष वर्ग सफेद पजामा कुर्ता एवं महिलाएं पीली साड़ी एवं लाल दुपट्टा ड्रेस कोड पहनकर शोभा यात्रा में शामिल होंगे यात्रा समापन होने के पश्चात सीताराम मंदिर में भगवान महेश का महाअभिषेक एवं आरती की जाएगी एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे इसके पश्चात पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह एवं महेश वन्दना की जाएगी सभी सामाजिक बन्धुओं का सहभोज रखा गया है कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंडल एवं युवा मंडल में पी डी सारडा नरेंद्र सारडा विनीत राठी ओमप्रकाश सारडा सचिन महेश्वरी दीपक राठी विपुल शारदा सीतेश सारडा विकास तोषनीवाल सहित महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी सुनीता सारडा शीला खडलोया उपस्थित थी।
.jpg)
