ad

शासकीय आर्ट्स एंड कामर्स नोडल कालेज के शिक्षकों ने स्कूल जा जाकर कालेज चलो अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी दी


 

शासकीय आर्ट्स एंड कामर्स नोडल कालेज के शिक्षकों ने स्कूल जा जाकर कालेज चलो अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी दी

सागर । शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान सक्रियता से चलाया जा रहा है।महाविद्यालय द्वारा समितियो़ं का गठन करने के पश्चात सागर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता ने स्वीडिश मिशन स्कूल सागर के 

प्रिंसिपल - श्री राजीव अक्षय कुमार सिंह,शिक्षक -बबिता ठाकुर से मुलाकात कर विद्यार्थियों को कालेज में प्रवेश हेतु समग्र जानकारी दी। संतोष सेन एवं डा. मुन्नालाल सूर्यवंशी के द्वारा शासकीय एम.एल.बी. सीएम राईज स्कूल सागर में स्कूल की प्राचार्य वंदना खरे एवं स्कूल के समस्त स्टाफ के समक्ष इस अभियान के संबंध में जानकारी दी गई और आग्रह किया गया कि, इस जानकारी को प्रत्येक छात्र-छात्राओं तक अति शीघ्र व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा सूचित किया जाए। जिससे बच्चे प्रवेश प्रक्रिया को समझें और मध्य प्रदेश शासन द्वारा छात्राओं को सुविधा हेतु चलाई गई योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके और वह उसका लाभ उठा सके और अधिक से अधिक महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर पाए। स्टाफ के सदस्यों में श्रीमती नीता यादव केमिस्ट्री, निधि मिश्रा, मैथ्स मोनिका चौधरी फिजिक्स, सरोजनीवाला मिश्रा हिंदी एवं समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा और पूरा सहयोग किया।

इसके बाद टीम द्वारा शासकीय एमएलबी स्कूल नंबर-२ सदर सागर (मध्य प्रदेश) में प्राचार्य, श्री भारत भूषण तिवारी एवं  समस्त स्टाफ के समक्ष उपस्थिति देकर सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया , महाविद्यालय में दाखिला लेने के लाभ जिसमें शासन द्वारा संचालित योजना की जानकारी उपलब्ध कराई गई! इस अवसर पर स्कूल के सभी सदस्य जिसमें रोमित जैन, अमित गुरु, महेश कुमार पटेल, कमलेश आनंद अहिरवार आदि उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post