सेवा भारती द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
इटारसी । सेवा भारती मध्य भारत प्रांत की योजना में आज एक दिवसीय संस्कार केंद्र की शिक्षिकाओ का प्रशिक्षण का आयोजन ब्राइट अकैडमी कोचिंग सेंटर में रखा गया जिसमें सात संस्कार केंद्र की शिक्षिकाओं ने भाग लिया प्रशिक्षण सुरेंद्र जी मिश्रा विभाग संयोजक नर्मदा पुरम द्वारा दिया गया सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती जी का पूजन किया गया प्रशिक्षण में पांच सत्र संचालित हुए सभी दीदीयो को प्रशिक्षण सत्र पसंद आया कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया सभी ने साथ मिलकर स्वल्पाहार किया प्रशिक्षण लेने वाली शिक्षिकाओं में वन्दना धीमान खुशबू भदोरिया आशा बैसवार संगीता मेहरा सुनैना तिवारी एवं नर्मदा पुरम की शिक्षिकाएं थी इस अवसर पर मनोज राय शैलेंद्र मौरे जागृति भदोरिया निर्मल सिंह राजपूत आशीष भदोरिया उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)
