भारत विकास परिषद का 62वा स्थापना दिवस समारोह युग मंथन संपन्न
परिषद की 23 शाखाओं ने दी धर्म आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
पिलखवा| भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस समारोह युग मंथन रविवार को आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा के सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम में हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का आतिथ्य क्रॉसिंग रिपब्लिक शाखा| के द्वारा किया गया तथा गौतम बुद्ध नगर शाखा सहयोगिक की भूमिका में रहा युग मंथन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत के चार जिले गाजियाबाद को गौतम बुद्ध नगर हापुड़ और बुलंदशहर से कुल 23 शाखों ने धर्म पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।गणेश वंदना के साथ मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया| सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुरुआत त्रिदेव स्तुति से हुई युग की कहानी युग की जवानी की प्रस्तुति क्रॉसिंग रिपब्लिक शाखा के पूर्णिमा श्रीवास्तव ने की जिला हापुड द्वारा कृष्ण जन्म सृष्टि शाखा पिलखवा विवेकानंद पिलखुवा विकाश रत्न द्वारा दी गई हापुड़ मुख्य शाखा द्वारा लक्ष्मी स्त्रोत तथा इंदिरापुरम प्रेरणा शाखा द्वारा शिव पार्वती एवं दूसरी प्रस्तुति संवाद शाखा द्वारा गाजियाबाद द्वारा की गई| इसी प्रकार से प्रांत की अन्य शाखों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और कार्यक्रम में हर एक अगली प्रस्तुति पहली प्रस्तुति से जुड़ी हुई थी जो सभी एक थीम पर आधारित थी इन परिस्थितियों में चारों युगों का वर्णन किया गया था क्लासिक पब्लिक शाखा की प्रस्तुति रावण जटायु बुद्ध एवं भगवान श्री राम द्वारा जटायु का उद्धार से भी दर्शक भावुक हो गए| कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता राष्ट्र वित्त मंत्री सुनील खेड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग दुबलिश क्षेत्रीय महासचिव एनसीआर 1 नवीन कुमार क्षेत्र संयुक्त महासचिव प्रमोद सिंगल क्षेत्रीय सचिव सेवा सुमन गुप्ता राष्ट्रीय समिति सदस्य एवं ममता शर्मा राष्ट्रीय समिति सदस्य , संजीव जी प्रांतीय अध्यक्ष बृज उत्तर प्रदेश एवं प्रभात वार्ष्णेय प्रांतीय महासचिव बृज उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों की उपस्थिति रही प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा प्रांतीय महासचिव कवित्त बंसल प्रांतीय वित्त सचिव राजीव अजवानी प्रांतीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क पीसी गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा अमित सिंघल राजीव कुमार प्रांतीय संगठन सचिव अजय कुमार गुप्ता प्रांतीय सचिव स्थापना दिवस संयोजक केशव मंगल,पर्यावरण उपाध्यक्ष विनीत आर्य, प्रांतीय चेयरमैन मीडिया कवि अशोक गोयल एवं प्रांत परिषद की टीम भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हौसला बढ़ाती रही| मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा एवं प्रज्ञा बंसल द्वारा किया संयुक्त रूप से किया|
.jpg)
