ad

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा -"बदरिया बरसो वीरन के देश" पर केन्द्रित पावस काव्यगोष्ठी आयोजित


 तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा -"बदरिया बरसो वीरन के देश" पर केन्द्रित पावस काव्यगोष्ठी आयोजित 

भोपाल। सृजन श्रंखला 40  में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक शिक्षा डॉक्टर राजेश तिवारी ने की ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल शर्मा कुलपति  रहे विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार समीक्षक व्यंग्यकार श्री गोकुल सोनी जी, सारस्वत तिथि सेवानिवृत कर्नल डॉक्टर गिरिजेश सक्सेना जी रहे ।

इस गोष्ठी में कल 35 रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। 

मंचस्थ अतिथियां द्वारा माता सरस्वती के पूजन वंदन के बाद श्रीमती दुर्गा रानी श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती का पाठ किया।

पहले आओ पहले पाओ के क्रम में सर्वप्रथम कमलेश नूर द्वारा गजल प्रस्तुत की गई 

-"पेड़  जब कोई लगा सकते नहीं हो तुम यहां। पेड़ मत काटो कोई भी कम से कम इतना करो ।

श्री प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने "पावस का आगमन स्वागत करेंगे हम। " का पाठ किया ।

कार्यक्रम संचालक डॉ अशोक तिवारी अमन ने एक गीत प्रस्तुत किया -"मौसम ने जब ली अंगड़ाई नभ में बदली छाई ।" डॉक्टर शिवकुमार दीवान सचिव तुलसी साहित्य अकादमी  ने पावस के दोहे पड़े "चार माह के ताप से झुलस उठा संसार ।

मन ही मन सब सोचते शीतल चली चले बयार।

श्री लक्ष्मीकांत जावड़े जी ने "सुनो बदमाश बादल "  उत्कृष्ट रचना का पाठ किया ।

श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने "बदरा बरसों हमारे देश, तुमको टेर रही धरती प्यासी" का पाठ किया ।

सरोज लता सोनी ने - "बदरिया  बरसों हमारे देश"रचना का पाठ किया ।

सारस्वत अतिथि डॉक्टर गिरजेश सक्सेना जी ने "आओ अभिनंदन करें , गोबर को चंदन करें !" जैसी व्यंग्य रचना का पाठ किया । 

धर्मदेव सिंह ने - "गिरा दे जुल्फ जो अपनी वही बरसात हो जाए "का पाठ किया ।

डॉक्टर विमल शर्मा ने आसमा में घिर उठी काली बदरिया, आज सावन आ गया है।"

रेखा सक्सेना ने गीत -" पावस ऋतु की रिमझिम रिमझिम"

कमल किशोर दुबे ने -उमड़ घुमड़ घिर आई बदरिया , रचना का पाठ किया।

डा.मोहन तिवारी आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी ने "बदरिया बरसो वीरन के देश"। का पाठ किया। विशिष्ट अतिथि श्री गोकुल सोनी ने -मेघा इतने गरज रहे क्यों, क्यों आपका खोते हो।"

कार्यक्रम के अध्यक्ष डा . राजेश तिवारी ने पावस पर उत्कृष्ट गीत पढ़ा।

कार्यक्रम का संचालन डा.अशोक तिवारी अमन ने किया तथा आभार प्रदर्शन किया डा.शिव कुमार दीवान जी ने। अंत में धन्यवाद सहित गोष्ठी सम्पन्न होने की घोषणा की गई।

डा.मोहन तिवारी आनंद 

राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल 

मोबाइल 9827244327

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post