साहित्यकार गीता चौबे गूँज को प्रयागराज में मिलेगा सम्मान
बेंगलूरु। बेंगलूरु में रहनेवाली राँची की साहित्यकार गीता चौबे गूँज को प्रयागराज में 21 जुलाई, 2024 को उनके दूसरे उपन्यास "लंबी होती परछाइयाँ" के लिए राजपति देवी स्मृति सम्मान मिलेगा। यह इस उपन्यास का दूसरा सम्मान है। इसके पहले इस उपन्यास को शोभादेवी स्मृति सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
ध्यातव्य है कि गीता चौबे की अब तक सात कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें से प्रथम उपन्यास" बंद घरों के रोशनदान" को ग्वालियर में किस्सा कोताह कृति-सम्मान 2021 तथा प्रबंध-काव्य "मौसम की अंगड़ाई" को इसी वर्ष शब्द निष्ठा का प्रथम पुरस्कार एवं नासिक में विद्योत्तमा काव्य-कुसुम सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
.jpg)