शासकीय कन्या महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के साथ उत्साह से मना दीक्षारंभ कार्यक्रम
इटारसी । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मंशा के अनुरूप एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेश के परिपालन हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2024 तक मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशित छात्राओं ने संकाय एवं कर्मचारियों का परिचय, परिसर का अवलोकन, शैक्षणिक संरचना, परीक्षा प्रणाली का परिचय, वरिष्ठ छात्राओं के साथ मेल मिलाप, विभागों एवं पाठ्यक्रमों का परिचय, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष पुस्तकालय , प्लेसमेंट सेल का अवलोकन किया। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डॉ .हरप्रीत रंधावा ने बताया कि छात्राओं को संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संवैधानिक मौलिक कर्तव्यों, सूचना का अधिकार अधिनियम, लोक सेवा गारंटी अधिनियम , साइबर तथा बौद्धिक संपदा अधिकार आदि विषयों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, साथ ही प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को स्वास्थ और कल्याण, सुरक्षा और बचाव, मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श, विद्यार्थी सहायता सेवाएं जैसे छात्रावास आदि, विद्यार्थी क्लब, सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. शिरीष परसाई ने बताया कि नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नवीन परिवेश में सहज महसूस कराने तथा उन्हें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति एवं संस्कृति को सिखाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान दीक्षारंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन के दूरगामी सुखद परिणामो के लिए आशान्वित है। कार्यक्रम में श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ मुकेशचंद्र बिष्ट, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ संजय आर्य, श्रीमती पूनम साहू, करिश्मा कश्यप, श्रीमती शोभा मीणा, श्री हेमंत गोहिया, श्री राजेश कुशवाहा ने सक्रिय सहभागिता प्रस्तुत की।
डॉ. आर.एस. मेहरा प्राचार्य
.jpg)
