मध्य प्रदेश के किसानों की मूंग का एक-एक दाना 5 अगस्त तक सरकार खरीदेंगी--- सांसद दर्शन सिंह चौधरी
इटारसी031 जुलाई0 बुधवार की दोपहर में लोकसभा परिसर नई दिल्ली से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बातचीत की और उन्हें बताया गया कि किसानों की हजारों कुंटल मूंग सरकार नहीं खरीद पाई है। इसका समय बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री यादव ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी को आश्वस्त किया कि सरकार समय बढ़ाएगी। इधर दर्शन सिंह चौधरी ने लोकसभा परिसर से वीडियो संदेश के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों से अनुरोध किया कि उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है और सरकार मूंग का एक एक दाना खरीदेगी। शाम होते होते राज्य की सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि 1 अगस्त से 5 अगस्त तक सभी खरीदी केदो पर मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी जावेगी और इस दौरान कोई अवकाश नहीं रहेगा। क्षेत्र के सांसद इतने जागरूक हो जो किसानों की समस्याओं को तत्काल निपटा सके, निश्चित ही दर्शन सिंह चौधरी उनमें से एक है ।दर्शन सिंह चौधरी को धन्यवाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें दिल्ली फोन करके धन्यवाद दे रहे हैं। दर्शन सिंह चौधरी मूलत किसान है और किसानों के लिए ही लंबे समय तक संघर्ष करते रहे हैं और वे सांसद के साथ-साथ मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी है मुख्यमंत्री ने उनकी बात को समझा और पुनः मूंग खरीदी के आदेश जारी करवा दिए।