बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित
ग्वालियर । बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से जानकारी देते हुए वार्ड 38 की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा ने ने बताया कि आज नवग्रह कॉलोनी स्थित एस आर मेमोरियल हाई स्कूल में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान विशिष्ठ अतिथि वार्ड 38 के पार्षद भगवान् सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक अंकिता भार्गव,विद्यालय संचालक प्रदीप श्रीवास्तव,श्रीमती नीरजा वर्मा उपस्थित थीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने की।
कार्यक्रम का संचालन ज्योती दुबे एवं आभार श्रीमती सुनीता शर्मा ने व्यक्त किया।
सर्व प्रथम अतिथियों ने मा सरस्वती जी का पूजन किया। तप्पश्चात माधुरी शर्मा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्पगुक्ष देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित करती है और इस वर्ष से संस्था ने पांच हजार बेटियों को सम्मानित करने का संकल्प लिया है। संस्था उन शिक्षिकाओं को भी बधाई देती है जिनकी वजह से इस विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
वही पार्षद भगवान सिंह कुशवाह ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की वही उप निरीक्षक अंकिता भार्गव ने कहा की हमने अपने थाने में बेटी की पेटी लगा रखी है अगर किसी भी छात्रा को कोई भी परेशानी हो तो वह बिना अपनी पहचान बताए उसमे समस्या लिखकर डाल सकती है। तत्पश्चात् थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान ने कहा की बेटियों ने
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है आज हमारे विभाग में भी बेटियों ने पढ़ लिख कर अपनी अहम भूमिका निभाई है। आप सभी छात्राओं को भी उन से सीखना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करना चाहिए। सभी अतिथियों ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सुनीता शर्मा,माधुरी शर्मा, ज्योती दुबे राखी परमार,निहारिका सिंह, पम्मी खान,नंदलाल , नीरज वर्मा,दीपक शर्मा,कपिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रेषक : मुकेश तिवारी ग्वालियर
.jpg)
