ad

सेवा पखवाड़ा के तहत रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन


 सेवा पखवाड़ा के तहत रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन 


लाल बिहारी लाल 

पूर्वी दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के पटपड गंज स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन राज कुमार रत्नेश संयोजक आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ जिला मयूर विहार भाजपा द्वारा  शिवानी आहूजा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया। 

इस रक्तदान शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज कुमार गुप्ता प्रदेश प्रभारी आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ भाजपा एवं  मुकेश स्वामी सह सयोजक दिल्ली प्रदेश आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ भाजपा रहे।

इस अवसर पर पीतम पुरा ब्लेड सेंटर दिल्ली से आई वैन में ब्लेड कलेक्शन टीम द्वारा 24 रक्त दाताओं के रक्त लिए गए।

इस टीम में डाक्टर वामसी, निशा शर्मा, अंजली  द्वारा आए हुए रक्तदाताओं के विधिवत जांच उपरांत रक्त लिए गए तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राज कुमार रत्नेश संयोजक आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ जिला मयूर विहार भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। रक्त दान शिविर का मुख्य उद्देश्य हमारे देश की सेवा में तैनात जवानों के जीवन रक्षा के लिए यह रक्त हमारे सैनिकों के जीवन रक्षा में वरदान सावित होगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी इस आयोजन पर बधाई दी और कहा कि जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा जहां पूरे देश में मनाया जा रहा वहीं इस रक्तदान शिविर के लिए राजकुमार रत्नेश का साधुवाद किया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय चौधरी, अनुराग गुप्ता, नीरज राठौर, नरेंद्र कंडारी के साथ क्षेत्र्वके गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post