हिंदी दिवस पर प्रणेता साहित्य न्यास द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ
दिल्ली । हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में प्रणेता साहित्य न्यास द्वारा आभासी पटल पर आनलाइन गोष्ठी की आयोजना की गई।इस अवसर पर प्रणेता के संस्थापक व अध्यक्ष आ. एस. जी . एस. सिसोदिया ,पटल की महासचिव. शकुन्तला मित्तल के शुभ सान्निध्य व श्रीमती पुष्पाशर्मा 'कुसुम' की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा.प्रतिमा अखिलेश जबलपुर व विशिष्ट अतिथि डा. दीनदयाल दिल्ली की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन की शोभा में चार चाँद लगा दिये।
पटल उपाध्यक्ष डॉ. भावना शुक्ल के उत्कृष्ट संचालन में गोष्ठी का शुभारंभ माँ शारदे की वंदना से हुआ। कवयित्री सरोज गुप्ता ने सरस्वती वंदना की हे! शारदे माँ.. के बोल से नमनीय प्रस्तुति दी।
सिसोदिया जी ने प्रणेता पटल व उसके द्वारा संपादित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अति उत्तम उद्बोधन दिया ।हिन्दी भाषा का महत्व व उत्थान का आह्वान करती एक से बढ़कर एक रचनाएँ शारदा मिश्रा ,पूजा जी,श्रद्धा पाठक ,छाया शर्मा ,वनिता ,परिणीता ,निवेदिता ,अंजू निगम,गीतांजलि ,रेणुमिश्रा ,बबिता गर्ग ,प्रकाश कँवर स्वीटी सिंघल .शकुन्तला मित्तल , मोहिनी जी,कामना जी वीणा अग्रवाल आदि सभी काव्यमनीषियों ने विषय पर भाव सरिताएँ बहाई।
विशिष्ट अतिथि डॉ .दीनदयाल ने हिन्दी दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने की अभिषंशा की वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा अखिलेश ने शुद्ध हिन्दी के शब्द प्रयोग करने का सुंदर संदेश दिया व हिंदी की उत्कृष्ट शब्दावली से सज्जित उत्तम गीत की प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात् अध्यक्षीय उद्बोधन पुष्पा शर्मा कुसुम द्वारा दिया शकुंतला मित्तल के आभार के साथ काव्यगोष्ठी का समापन हुआ।
डॉ भावना शुक्ल

